Varanasi में शुरू हुआ उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा का 30वां प्रान्तीय महाधिवेशन, प्रदेश भर से पहुंचे प्रबंधक और प्रतिनिधि

Varanasi के सारनाथ स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज, सलारपुर रसूलगढ़ में शनिवार को उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा का 30वां दो दिवसीय प्रान्तीय महाधिवेशन प्रारम्भ हुआ। महाधिवेशन का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पी.एन. दूबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Varanasi: प्रदेश भर से पहुंचे प्रबंधक और प्रतिनिधि

उद्घाटन सत्र में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रबन्धकों एवं प्रतिनिधियों ने परिचय समारोह में सहभागिता करते हुए शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महासभा (Varanasi) के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, महामंत्री तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महाधिवेशन में आए प्रतिनिधियों का स्वागत आयोजन समिति के संयोजक अमरनाथ मौर्य, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप मिश्र, राकेश नारायण दूबे, प्रभात रंजन तथा धर्मेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय महामंत्री अजयेन्द्र कुमार दूबे ने किया।

वैधानिक प्रावधानों और संभावित समाधानों पर चर्चा

महाधिवेशन (Varanasi) का दूसरा सत्र खुले अधिवेशन के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रबन्धकों ने विद्यालय संचालन से जुड़ी समस्याओं, प्रशासनिक चुनौतियों और शैक्षिक मुद्दों को विस्तार से रखा। संगठन पदाधिकारियों ने वैधानिक प्रावधानों और संभावित समाधानों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा संबंधित मामलों को सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्या विहार इंटर कॉलेज (Varanasi) की प्रबन्ध समिति के प्रतिनिधि इन्दर कुमार मौर्य ने सभी आगंतुक प्रबन्धकों और प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाधिवेशन का दूसरा दिन विभिन्न प्रस्तावों, संगठनात्मक मुद्दों और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रबन्धकों की सहभागिता रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles