Varanasi: शहर के हुकुलगंज क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर शिव मंदिर में घुस गई। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चालक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे चौकाघाट (Varanasi) से ताड़ीखाना की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर से जा टकराई।
varanasi: घायल चालक का अस्पताल में चल रहा इलाज
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर के ढांचे को नुकसान पहुंचा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात हुए इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मंदिर को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन (Varanasi) से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने और क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

