Varanasi: 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद पर चला बुलडोजर, रातों-रात हटाया गया मलबा, भारी पुलिस बल की तैनाती

Varanasi: राजघाट क्षेत्र में स्थित लगभग 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही अजगैब शहीद मस्जिद को जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजरों की मदद से मस्जिद को गिराया गया और रातों-रात पूरा मलबा भी हटवा दिया गया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करीब एक हजार पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात रहे।

जानकारी के अनुसार भदऊ चुंगी किला कोना क्षेत्र में स्थित यह मस्जिद उस भूमि पर बनी थी जिसे रेलवे विभाग अपनी संपत्ति बता रहा था। काशी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और मॉडल स्टेशन परियोजना के तहत भूमि की पैमाइश के दौरान रेलवे ने संबंधित भूखंड को अपने अधिकार क्षेत्र का हिस्सा बताया था। रेलवे विभाग (Varanasi) की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

देर रात चला ध्वस्तीकरण अभियान

मंगलवार देर रात शुरू हुए अभियान में करीब आधा दर्जन बुलडोजर और डंपरों को लगाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों (Varanasi) के अनुसार लगभग 42 फीट ऊंची संरचना को ध्वस्त कर स्थल को समतल कर दिया गया। कार्रवाई के बाद मलबे को भी तत्काल हटवा दिया गया ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिवहरि मीणा, गौरव बंसवाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया था।

2024 में शुरू हुई थी प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना (Varanasi) वर्ष 2024 में शुरू हुई थी। इसी दौरान भूमि का सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें संबंधित स्थल को रेलवे की जमीन बताया गया। इसके बाद नोटिस जारी किए गए और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई न्यायालय और रेलवे विभाग के निर्देशों के अनुरूप की गई है तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा (Varanasi) इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles