Varanasi: सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य समापन, दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Varanasi: किरण सोसायटी द्वारा माधोपुर, कुरुहुआ स्थित परिसर में आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 11 मई से 17 मई 2026 तक चले इस विशेष शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से प्रभावित बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिविर में शामिल 140 बच्चों को आठ अलग-अलग समूहों में बांटकर कंप्यूटर, ड्रामा, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, पेंटिंग, इंग्लिश क्लास और खाद्य प्रसंस्करण जैसी विधाओं का प्रशिक्षण (Varanasi) दिया गया। बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए 60 शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की टीम लगातार सक्रिय रही।

समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई कलात्मक और उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक नृत्य, स्लाइड शो और अष्टवक्र गीता पर आधारित जीवंत मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Varanasi: बच्चों की उपलब्धियों को किया गया साझा

प्रफुल्ल, दिशांत, शिवांश, मनीषा, माही, रूबी, संजना, आर्यन, शालिनी, अर्थ, हर्षिणी, शिवांग, गरिमा और धर्मलक्षी सहित कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण शिविर में आयोजित गतिविधियों और बच्चों की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई।

समारोह के अंत (Varanasi) में सुनील पाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था की निदेशिका निधि, मुख्य प्रशासक सतीश, विभागाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ राय, एच. पी. गिरी, लिपिका, खिरोद बिहारी शाहू, नवीन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles