Varanasi: लंका क्षेत्र स्थित मालवीय प्रतिमा चौराहे पर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने सड़क पर कूड़ा फेंक दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों का कहना था कि वे प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक शहर (Varanasi) को स्वच्छ रखने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है, जबकि सफाईकर्मियों के वेतन में कटौती की जा रही है।
Varanasi: नहीं मिल रही सम्मान और सुविधाएं
सफाईकर्मियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई में मौजूदा वेतन पर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना था कि नगर की सफाई व्यवस्था (Varanasi) पूरी तरह उनके श्रम पर निर्भर है, बावजूद इसके उन्हें अपेक्षित हैं।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री कई मंचों से सफाईकर्मियों का सम्मान कर चुके हैं, लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही सफाईकर्मियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और वेतन वृद्धि सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के कारण मालवीय चौराहे और आसपास के इलाकों में कुछ समय तक गंदगी फैली रही। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

