Varanasi: मार्कण्डेय महादेव में गंगा स्नान बना हादसा, युवक की डूबने से मौत, घंटों तलाश के बाद मिला शव

Varanasi के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर और घाट पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार फूलपुर क्षेत्र के नयेपुर निवासी राजू कनौजिया अपने दोस्तों विकास यादव, राकेश यादव और दिनेश यादव निवासी सिधौना के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन और गंगा स्नान (Varanasi) के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान राजू अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Varanasi: तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर और कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके (Varanasi) पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू की गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों (Varanasi) के अनुसार मृतक राजू कनौजिया मुंबई में रहकर निजी नौकरी करते थे। उनकी शादी लगभग दस वर्ष पहले हुई थी। परिवार में पत्नी सुमन कनौजिया और आठ वर्षीय बेटी है। बताया गया कि राजू छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles