Varanasi: सिंधोरा क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) गांव में देर रात एक युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों सारनाथ के रुस्तमपुर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।
परिजनों के अनुसार, रोहित 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद (Varanasi) भी हुआ था। देर रात जब वह वापस लौट रहा था, तभी बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे रोक लिया।
लाठी-डंडों और पत्थर से कुचलकर हत्या
आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
बुधवार सुबह ग्रामीणों (Varanasi) ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पहचान होने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
Varanasi: हत्या को बताया साजिश
मृतक के भाई किशन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि रोहित को पहले व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं, जिससे यह घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है।
सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी (Varanasi) मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
धरना जारी, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही 2 करोड़ रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। घटना के विरोध में परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच (Varanasi) की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

